देहरादून l 16 नवंबर। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से सोमवार को लोक भवन में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान राज्यपाल और कुलपति के बीच विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

राज्यपाल डॉ. बिसेन ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए नवाचार और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास के अवसर भी उपलब्ध कराने चाहिए।

उन्होंने उच्च शिक्षा संस्थानों में शोध एवं नवाचार की संस्कृति को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों को बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उच्च शिक्षा को अधिक प्रभावी, रोजगारपरक एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

By SANOOJ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *