रिपोर्टर कैलाश तिवारी

मानिला: विधानसभा के सभी पाँच मण्डलों पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम मनाया गया। जिसके तहत मानिला के सकनणा में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर केंद्र और राज्य द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जरूरत मंदो तक पहुंचाने व उनको लाभान्वित करने के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही। साथ ही हर बूथ पर नये कार्यकर्ता जोड़ने की बात कही।जिला उपाध्यक्ष देवी दत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री जी के दिशानिर्देशानुसार हर बूथ मजबूत के मन्त्र पर काम करते हुए आगामी चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने की बात कही। कार्यक्रम में महामंत्री कैलाश लकचौरा, पुराण अधिकारी, संयोजक रघुवीर बिष्ट, तेग सिंह थपलियाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष भास्करानन्द, जिला कार्यकारणी सदस्य कुंदन बिष्ट, विनोद नैलवाल, बूथ अध्यक्ष दुर्गा सिंह घुगत्याल, चंद्रा पटवाल, मुन्नी लखचौरा, नवीन थपलियाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

By SANOOJ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *