अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाले दान की गिनती करने वाले कर्मचारियों के इस्तीफों ने ट्रस्ट की चिंता बढ़ा दी है. पीटीआई न्यूज एजेंसी में कथित चंदा चोरी के मामले की जांच के बीच 50 प्रतिशत से अधिक चढ़ावा गितनी करने वाले कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है. इसके चलते दान की गिनती का पूरा सिस्टम प्रभावित होने लगा है और ट्रस्ट के सामने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए नई चुनौती खड़ी हो गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पहले दान की रकम की गिनती के लिए करीब 40 कर्मचारी तैनात थे, लेकिन कथित चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद कई कर्मचारियों ने नियमित रूप से आना बंद कर दिया. शुरुआत में रोजाना केवल 15 से 20 कर्मचारी ही ड्यूटी पर पहुंच रहे थे. अब करीब 20 कर्मचारियों के इस्तीफा देने के बाद गिनती करने वालों की संख्या घटकर लगभग एक दर्जन रह गई है. राम मंदिर में दान की रकम की गिनती करने कर्मचारियों ने अपने इस्तीफे पत्र में लिखा है कि बढ़े हुए कार्यभार के कारण मानसिक तनाव बढ़ गया है और मंदिर में कथित चोरी के मामले के बाद दान के पैसे की गिनती की प्रक्रिया पहले से अधिक सख्त और लंबी हो गई है. हर चरण में अतिरिक्त जांच और सत्यापन के कारण काम का दबाव काफी बढ़ गया, जिससे कर्मचारियों के लिए जिम्मेदारी निभाना मुश्किल हो गया. कुछ समय पहले राम मंदिर में दान राशि के कथित गबन का मामला सामने आने के बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हुई थीं. इसी के बाद दान गिनने की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी शुरू की गई. अब कर्मचारियों के लगातार इस्तीफों ने यह साफ कर दिया है कि उस पुराने विवाद का असर अभी भी खत्म नहीं हुआ है. ऐसे में ट्रस्ट के सामने पारदर्शिता बनाए रखते हुए नई टीम तैयार करना और दान गिनती की व्यवस्था को सामान्य करना चुनौती बन गया है.

By SANOOJ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *