विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव/ प्रदर्शन कर व्यवसायिक शिक्षकों एवं छात्रों की पीड़ा तथा शिक्षा मंत्री धन सिंह के नकरापन को लेकर मा. मुख्यमंत्री को संबोधित विज्ञापन उप जिलाधिकारी विकासनगर की गैर मौजूदगी में नायब नाजिर श्री बिजल्वान को सौंपा| नेगी ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य के 200 विद्यालयों एवं 28 स्पोक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के स्थगित होने से/अनुबंध तिथि न बढ़ाये जाने की वजह से 296 व्यवसायिक प्रशिक्षकों एवं लगभग 25- 30 हजार छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है | नेगी ने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा कार्यक्रम की अनुबंध तिथि 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गई है और आज लगभग चार महीना होने को है ,लेकिन इन बेरोजगार प्रशिक्षकों एवं छात्रों का दुख- दर्द गैर जिम्मेदार एवं नकारा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत जी को क्यों नहीं सुनाई दे रहा है! नेगी ने कहा कि इस कार्यक्रम के संचालन से युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगारोंन्मुखी शिक्षा की वजह से युवाओं के रोजगार/ स्वरोजगार का रास्ता प्रशस्त होता है और प्रशिक्षकों का भविष्य भी सुरक्षित होता है | हर मोर्चे पर फ्लॉप हो चुके मंत्री धन सिंह रावत क्यों प्रदेश के युवाओं एवं छात्रों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं !जब उनसे विभाग संभल नहीं रहा है तो क्यों नहीं इस्तीफा दे देते ! मोर्चा सरकार से मांग करता है कि ऐसे गैर जिम्मेदार एवं नकारा मंत्री को बर्खास्त करने का काम करें | घेराव/प्रदर्शन में -आकाश पंवार ,विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, के.सी चंदेल, रितेश तोमर, रूपचंद, सुनील बेलवाल, विनोद पड्डा, हाजी असद, संजय गुप्ता, प्रवीण शर्मा पिन्नी,प्रोवीर दास, अनिल गौड, राकेश शर्मा, अल्का सैनी, रविंद्र सिंह, संगीता पैन्यूली, हिमांशु थापा, अंकित रावत, मो.नसीम, कविता नेगी, मो. इस्लाम, हरीश शाह, मो. आसिफ, मान चंद राणा, चौधरी अमन सिंह, प्रमोद शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट,नानक सिंह, कुंवर सिंह नेगी, मुन्ना लाल शर्मा, विनय गुप्ता,निशा खातून, उमराव सिंह, सायरा बानो, जगदीश रावत, मुमताज,मीडिया प्रभारी अतुल हांडा, सोमपाल, मनीष नेगी, अंकुर चौरसिया,एमए सिद्दीकी, विक्रम पाल, परवेज, इदरीश, परवीन, वाहिद कुरैशी, शमशाद,गुरु चरण सिंह,चौ.मामराज, विक्रम पाल, क्रिस्टीना, बिल्लू गिल्बर्ट, इमरान, शराफत अली, विपिन भारद्वाज,जयपाल सिंह, सलीम मिर्जा, सफीक पांडा ,जयपाल, ऋषिपाल, सुनील कुमार आदि मौजूद थे |

By SANOOJ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *