हल्द्वानी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी एवं हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, मंगलपड़ाव में धरना आयोजित किया। गोदियाल ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि 2023 के महिला आरक्षण विधेयक को केंद्र सरकार जानबूझकर लागू नहीं कर रही, बल्कि परिसीमन में उलझा रही है।

कांग्रेस की मांग है कि 2027 के विधानसभा चुनाव वर्तमान 70 सीटों पर ही 33% महिला आरक्षण लागू हो। यदि सरकार की नीयत साफ है, तो तत्काल निर्णय लिया जाए। गोदियाल ने कहा कि भाजपा महिला हितैषी होने का दावा करती है तो तुरंत आरक्षण लागू  करे

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल एवं महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता महिलाओं के लिए सड़क पर हैं, जबकि भाजपा मुद्दों को भटका रही। महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने महिलाओं से आंदोलन मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व विधायक रंजीत रावत व संजीव आर्य ने आरक्षण को आवश्यक बताया। ।नेताओं ने चेताया कि आरक्षण न लागू होने पर आंदोलन व्यापक होगा। धरने के बाद गोदियाल बुद्ध पार्क पहुंचे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने को समर्थन दिया। सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By SANOOJ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *