देहरादून l मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में अंतिम मतदाता सूची प्रति राजनैतिक दलों से साझा की गई ।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी से अवगत कराया तथा उनके सहयोग एवं सहभागिता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र दुम्का एवं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By SANOOJ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *