शादी से पहले का अजीब शौक अगर किसी महिला ने शादी के बाद भी जारी रखा तो उसके रिश्ते में दरार आ सकती है। ऐसा ही एक मामलाआगरा के परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा। इसमें एक महिला को बुलेट की सवारी करना और गुटखा खाना इतना पसंद था, उसने अपने पति का घर छोड़ दिया। मजदूरी करने वाला पति उसके ये शौक पूरे नहीं कर सकता था। इस वजह से दोनों कई महीनों से अलग रह रहे हैं। महिला अपने मायके में रहती है। जहां वह बुलेट चलाती है और गुटखा भी खाती है। परामर्श केंद्र आई महिला ने साफ कह दिया कि वह पति को छोड़ सकती है। मगर बुलेट की सवारी और गुटखा नहीं। साल 2020 में जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी सदर के सेवला में हुई थी। युवती का पति जूता फैक्ट्री में काम करता है। वह प्रतिदिन के हिसाब से 400 रुपये कमाता है। मगर उसकी पत्नी की फिजूलखर्ची ने उसे कर्ज में डाल दिया। पत्नी अपने पति पर बुलेट खरीदने का दवाब बनाती थी, लेकिन जब पति बुलेट नहीं खरीद पाया तो वह अपने मायके से बुलेट ले आई। अब वह बुलेट पर सवारी करने लगी और गुटखा भी खाने लगी। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। पत्नी अपने मायके में चली गई और वहीं पर रहने लगी है।दोनों में समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी है। अगली तारीख दी गई है। पति का कहना था कि वह मजदूरी करता है। रोजाना इतना कमा लेता है कि वह अपना घर चला सके, लेकिन वह अपनी पत्नी के बुलेट और गुटखे का खर्चा नहीं उठा सकता है। पत्नी मायके से बुलेट लेकर आ गई थी। अब पेट्रोल का खर्चा तो उसे ही उठाना पड़ेगा। इसके अलावा वह गुटखा भी खाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *