लखनऊ में सीजीपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की हालिया मुलाकात को लेकर राज्य का राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है. इस बैठक पर कड़ा ऐतराज जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश त्रिपाठी ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर से जिस विवादित राजनीति का बीज बोया गया था, अब उसका पूरी तरह से पर्दाफाश होकर असली सच जनता के सामने निकलकर आ रहा है. भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने अपने बयान में बेहद तल्ख टिप्पणी करते हुए आगे कहा कि तिलचट्टे अब सीधे राजनीतिक दलों के दफ्तरों तक पहुंचने लगे हैं. इस पूरी घटना से अब साफ तौर पर खुलासा हो गया है कि किस तरह से मासूम बच्चों और युवाओं के नाम पर एक खास राजनीतिक टूल का इस्तेमाल किया जा रहा था. उन्होंने पूछा कि ये लोग आखिरकार किसके दफ्तर में मिलने पहुंचे हैं, जो सार्वजनिक तौर पर सामूहिक नकल के संरक्षक रहे हैं.

By SANOOJ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *